यूपी

गुरसरांय में उत्साहपूर्वक मनाया गया दशहरा मिलन समारोह: नवनियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सुधांशु त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। नगर के मोहल्ला कटरा स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी के आवास पर दशहरा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सुधांशु त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मौर्य,जिला महासचिव रामभरोसे पेंटर, नगर अध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी तथा बामौर ब्लॉक अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव वीरू सहित कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिपाठी का माल्यार्पण एवं पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा दशहरा पर्व संपूर्ण भारत में अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हम सभी को अपनी व्यक्तिगत बुराइयों का त्याग कर सत्य एवं न्याय के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए, यही इस पावन पर्व की सच्ची सार्थकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को पारंपरिक रूप से पान खिलाया और गले मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश मौर्य, रामभरोसे पेंटर,वीरेंद्र सिंह यादव वीरू,अभिषेक चतुर्वेदी,आजाद मेंबर,अश्वनी पस्तोर, अशोक सेन,सुरेश जैन, उमाशरण गुप्ता और रवि कौशल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!