Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

*टेका मिडिल स्कूल में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न*

*टेका मिडिल स्कूल में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न*

*टेका मिडिल स्कूल में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

टेका। शासकीय मिडिल स्कूल टेका में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय आने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचरण साहू द्वारा सभी बच्चों के लिए न्योता भोज की व्यवस्था की गई तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया और इस विशेष पहल के लिए अध्यक्ष श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन से बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामचरण साहू, उपसरपंच संतराम साहू, विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं शिक्षाविद् पी.सी. सामंतराय, गजानंद ठाकुर, विष्णु यादव, संध्या साहू, अंजली साहू, पंकज साहू, संतोष यादव तथा पलक गड़ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि नए सत्र में सभी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!