E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

⁕ चौकी चिखली पुलिस एवं सायबर सेल संयुक्त कार्यवाही।

⁕ विगत दिनो गौरीनगर क्षेत्र मे गो वंशीय पशु का कटा सिर मामले का खुलासा

संवाददाता राजनांदगांव।

⁕ चौकी चिखली पुलिस एवं सायबर सेल संयुक्त कार्यवाही।

⁕ विगत दिनो गौरीनगर क्षेत्र मे गो वंशीय पशु का कटा सिर मामले का खुलासा

⁕ गाय की हत्या करने एवं गो मांस की बिक्री करने वाले एक अपचारी सहित 11 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

⁕ आरोपियो के विरूद्ध 299,325,238,3(5) बीएनएस 4,6,10 पशु क्रुरता अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही।

⁕ घटना मे प्रयुक्त दो नग सुत्ता, एक नग संटी चाकू एवं स्कुटी क्रमांक सीजी 24 आर 6360 किया गया जप्त

़

दिनांक 14.10.2026 को प्रार्थी चौकी चिखली हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गौरीनगर शीतला तालाब मे किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हिन्दु धर्म की आस्था की प्रतीक गाय के सिर को काट कर डाल दिया है इसी प्रकार दिनांक 12.10.26 को गौरीनगर निर्माणाधिन अण्डरब्रिज मे गाय की कटा सिर मिला था घटना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। नवरात्रि पक्ष होने एवं मामला गंभीर होने से तत्काल मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन मे चिखली पुलिस एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर क्षेत्र मे दबिश देकर पतासाजी किया जा रहा था तथा तकनीकी सहायता सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे कि सीसीटीवी फुटेज मे कुछ लोग रात्रि मे घटना दिनांक को रोड पर बैठे मवेशियो को अपने घर ले जाते दिखे फुटेज मे दिख रहे व्यक्ति गौरीनगर का रहने वाला अब्दुल अलीम उर्फ कनवा तथा उसकी पत्नि व बेटी के रूप मे पहचान कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर अपनी पत्नि, बेटी व अन्य के साथ मिलकर हलाल कर गाय को काटकर गौ मांस को बेचना स्वीकार किया तथा दोनो गाय के सिर को गौरीनगर अण्डर ब्रिज व शीतला तालाब मे फेंकना स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त दो नग सुत्ता व एक नग संटी को बरामद कराया तथा गाय की कटे सिर को फेंकने मे इस्तमाल किये गये स्कुटी को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल भेजा गया।

 

आरोपी का नामः- 01. अब्दुल अलीम उर्फ कनवा पिता अब्दुल लतीफ उम्र 39 साल साकिन वार्ड नं. 01 यशोधरा नगर कब्रिस्तान रोड ऑटो स्टैण्ड के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर वार्ड नं. 13 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव।

2. अंजुम बेगम पति अब्दुल अलीम उर्फ कनवा उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं. 01 यशोधरा नगर कब्रिस्तान रोड ऑटो स्टैण्ड के पास थाना यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र हाल गौरीनगर वार्ड नं. 13 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव।

3. सलमान खान पिता सिराज खान उम्र 19 साल साकिन देवनगर गौरीनगर वार्ड नं. 13 चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

4. मोहम्मद साकिर खान पिता मोहम्मद नजीर उम्र 20 साल साकिन गौरीनगर सुलभ के पास पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

5. मोईन गौरी पिता अजीज गौरी उम्र 35 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

6. आरिफ कुरैशी पिता अब्दुल हमीद कुरैशी उम्र 39 साल साकिन कसाईपारा थाना कोतवाली के पीछे राजनांदगांव

7. सलिम अख्तर पिता मोईनुद्दीन उम्र 42 साल साकिन गौरीनगर देवनगर के सामने वार्ड नं. 13 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

8. सैय्यद नदीम पिता स्व. सैय्यद अनवर उम्र 38 साल साकिन स्टेशनपारा श्रीराम किराना स्टोर्स के बाजू गली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

9. मोहम्मद सिराज पिता मोहम्मद शमसेन खान उम्र 46 साल साकिन शंकरपुर छोटा तालाब के पास चिखली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव

10. मोहम्मद तौहिद रजा खान पिता मोहम्मद नजीर खान उम्र 28 साल साकिन गौरीनगर अचानकनगर वार्ड नं. 13 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

 

जप्तीः- 02 नग सुत्ता, 01 नग संटी, स्कुटी क्रमांक सीजी 24 आर 6360

 

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपेन्द्र शाह,सोमनी प्रभारी एमन साहू,बसंतपुर प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरी. सत्तुलाल कवंर, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरूण नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, टीकाराम धु्रव, तामेश्वर भुआर्य, जयराम निषाद, सायबर सेल राजनांदगांव से निरी. विनय पम्मार एवं टीम व चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!