घूसखोरों पर ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’ की गाज,
पटवारी और CSPDCL बाबू 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।*
*घूसखोरों पर ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’ की गाज, पटवारी और CSPDCL बाबू 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*
..बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उद्देश्य से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन में दो बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की कलई खोल दी है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो अलग-अलग सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील में हुई, जहां पदस्थ पटवारी भानु चंद्रा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता किसान अशोक अग्रवाल (निवासी लालपुर) ने एसीबी को बताया था कि पटवारी ने उनकी जमीन का नक्शा बटांकन करने के एवज में कुल 40 हजार रुपये की अवैध मांग की थी। वहीं, दूसरी कार्रवाई में मस्तूरी स्थित CSPDCL कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिस पर बिजली पोल लगवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रकम मांगने का आरोप था।
..
एसीबी की इस दोहरी और त्वरित कार्रवाई ने जिले के सरकारी महकमों में हड़कंप मचा दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें कानूनी शिकंजे में ले लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्ट आचरण करने वाले कर्मचारियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
…


