Uncategorizedछत्तीसगढ़

सुखीपाली में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया सरस्वती साइकिलों का वितरण

सुखीपाली में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया सरस्वती साइकिलों का वितरण

सुखीपाली में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया सरस्वती साइकिलों का वितरण

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

बेटियों की शिक्षा और सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. संपत अग्रवाल

पिथौरा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरर्षोत्तम घृतलहरे सरपंच सुरुति बुडेक, जनपद सदस्य राधा टिकेलाल पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, किसान मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अजय डड़सेना एवं खेमराज अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में आने वाली हर बाधा को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा, आवागमन आसान होगा और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस सुविधा का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
विशेष अतिथि एवं भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी योजना है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों के शिक्षा के सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कन्हैया प्रधान रक्षपाल विशाल विनोद बारीक सुशील प्रधान लक्ष्मण प्रधान सुदर्शन मुन्ना नरोत्तम साहू पदुम साहू रेशमलाल साहू जुगेश्वर बरिहा विष्णु बुडेक प्राचार्य राजेंद्र कुमार पुरोहित सुमन ताँड़ी सीताराम बरिहा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!