राजनांदगाव हेट स्पीच मुस्लिम धर्म गुरुओं पर विवादित बयान
मुस्लिम महिलाओं का विरोध, राजनांदगाव कलेक्टर को सौंपा ज्ञौपकर कड़ी सजा की मांग
शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़)
राजनांदगाव हेट स्पीच मुस्लिम धर्म गुरुओं पर विवादित बयान, मुस्लिम महिलाओं का विरोध, राजनांदगाव कलेक्टर को सौंपा ज्ञौपकर कड़ी सजा की मांग
नाजिया इलाही द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया है। कमेटी की अध्यक्ष ने दावा किया कि नाजिया ने उनके धर्म के बारे में “बहुत ही गंदी बात” कही है, जिसे वे दोहरा नहीं सकतीं। महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन सौंपकर नाजिया इलाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की एक महिला ने मुस्लिम समाज के हुजूर साहेब जी पर बहुत ही गंदे शब्द का प्रयोग किया, उसके बाद से देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। महिलाओं के अनुसार, नाजिया इलाही ने ऐसी बात कही जिससे “रूह कांप जा रही है”। महिला ने आरोप लगाया वो कुरान पाक नहीं पढ़ी है, उसको दीन की जानकारी नहीं है इसलिए वो सब बातें कर रही है। अगर वो कुरान पाक पढ़ी होती या जानकारी होती तो इतनी गंदी-गंदी बातें वो नहीं करती। महिलाओं ने बताया कि वे कलेक्टर साहब से मिलीं और ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि नाजिया इलाही को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। महिला ने आगे कहा हम चाहते हैं उसको जेल की सलाखों के पीछे देखना है, जल्दी से जल्दी कड़ी से सजा मिले, तभी हम सब मुसलमानों को चैन मिलेगा।


