Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

राजनांदगांव पीएम आवास के लिए ग्रामीणों से लिए ₹1000 और मकान नहीं मिला

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से ₹1000 लिया गया है

शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़) राजनांदगांव पीएम आवास के लिए ग्रामीणों से लिए ₹1000 और मकान नहीं मिला

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से ₹1000 लिया गया है और और ना ही मकान दिया गया है और नहीं रुपया वापस किए गए। ऐसे में ग्रामीणों के पास शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं रहा। ‌इसी मामले को लेकर आज जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और एडीएम सीएल मारकंडे को ज्ञापन सब कर पारदर्शिता से कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों में चेतावनी देते हुए कहा कि रोजगार सहायक एवं इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ‌

गौरतलब है कि शहर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम कोठीटोला में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिन आने के लिए रोजगार सहायक और इंजीनियर ने लगभग 90 लोगों से ₹1000 की राशि ले ली। रुपए लेने के बाद जब लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने की जानकारी मांगी तो मामले का खुलासा हुआ। सरकार की योजनाओं को ठेंगा दिखाते हुए दोनों ने 90 ग्रामीणों से ₹1000 तो ले लिए और बदले में ना उन्हें मकान का लाभ दिलाया है और न ही राशि वापस की। आज बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कार्यालय पहुंचे और दोनों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसा पहली बार हुआ है जब ग्रामीणों को मकान दिलाने के आवाज में₹1000 रूपये डिमांड राशि ली गई है जो पूरी तरह से गलत है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!