E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सादगी, सेवाभाव एवं पर्यावरण व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया सपा प्रमुख का जन्मदिन 

यूथ ब्रिगेड के प्रमुख महासचिव अंगद यादव के नेतृत्व में सपाईयो ने किया आयोजन

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव ने अपनी टीम के साथ बेल्थरा रोड क्षेत्र के पशुहारी गांव स्थित एक विद्यालय में बेहद सादगी और सेवाभाव के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया और स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश मुख्य महासचिव अंगद यादव एवं साथी कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में अपनी टीम के साथ विभिन्न छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी हमेशा से यह विजन रहा है कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का भी संरक्षण हो।

 

अखिलेश यादव के जन्मदिन को बच्चों के बीच यादगार बनाने के लिए सपाजनों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं में कॉपियां, पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्रियां वितरित कीं। उपहार और शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

 *”अखिलेश यादव जी का जीवन युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन पर बच्चों के बीच शिक्षा का उजियारा फैलाना और प्रकृति की सेवा के लिए पौधारोपण करना ही हमारे नेता को सच्ची बधाई है, हमारे हाथ में संविधान की एक प्रति है जो यह दर्शाती है कि हम जहां संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं पर्यावरण की रक्षा के लिए भी कृत संकल्पित हैं साथ ही शिक्षक सामग्री के जरिए हम यह बताना चाहते हैं कि हम शिक्षा और युवाओं के सपनों के लिए भी पुरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं “*

अंगद यादव,  प्रमुख महासचिव, सपा यूथ ब्रिगेड

इस सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम में सपा यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष मक्की अजीज और समाजवादी पार्टी के नेता आफताब अहमद रामाश्रय यादव फाइटर राजा यादव विद्यालय के प्रबंधक अक्षयलाल यादव के साथ ही पदाधिकारियों व स्थानीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अंगद यादव के इस प्रयास की सराहना की और संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!