E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

प्रशासनिक कसावट के तहत एसपी ने जारी किया आदेश,

थाना प्रभारियों समेत चार अधिकारियों की नई पदस्थापना।* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*प्रशासनिक कसावट के तहत एसपी ने जारी किया आदेश, थाना प्रभारियों समेत चार अधिकारियों की नई पदस्थापना।* 

 

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के चार पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है—

निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े को थाना प्रभारी पांडुका से स्थानांतरित कर रक्षित केंद्र गरियाबंद संबद्ध प्रभारी, जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।

उप निरीक्षक चिन्ताराम देशमुख को थाना प्रभारी फिंगेश्वर से थाना प्रभारी पांडुका की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम को थाना फिंगेश्वर से थाना प्रभारी फिंगेश्वर बनाया गया है।

सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनीष वर्मा को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना पांडुका पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 4 जुलाई 2026 से प्रभावी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!