Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*आंगनबाड़ी बना शराबखोरी का अड्डा,

परिसर में युवकों की बीयर पार्टी का कथित वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*आंगनबाड़ी बना शराबखोरी का अड्डा, परिसर में युवकों की बीयर पार्टी का कथित वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग* 

 

नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ युवक आंगनबाड़ी परिसर के भीतर बैठकर बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभागीय बैठक में गई थीं और केंद्र की जिम्मेदारी सहायिका के पास थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक परिसर में पहुंचकर शराबखोरी करने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती महिलाओं को सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है।

ऐसे सरकारी परिसर का कथित रूप से दुरुपयोग होना गंभीर चिंता का विषय है। वार्डवासियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में किसी भी जिम्मेदार विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!