E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

घर पहुंचने से पहले काल बनकर आया हादसा

करमतरा चौक पर तिहारु साहू की दर्दनाक मौत

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*घर पहुंचने से पहले काल बनकर आया हादसा, करमतरा चौक पर तिहारु साहू की दर्दनाक मौत* 

जिले के जलबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम करमतरा में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय तिहारु साहू की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार करमतरा निवासी तिहारु साहू किसी काम से जालबांधा गए थे। वहां से लौटते समय करमतरा चौक के पास गांव के ही राजू यादव के वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से तिहारु साहू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही जलबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की भूमिका और हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!