Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष:

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरे समझकर भागे आरोपी* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरे समझकर भागे आरोपी* 

 

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मरे समझकर भागे आरोपी

 

भिलाई- जमीन के हिसाब-किताब के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना की शिकायत मोहन नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है.

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम विक्की सिंह और राजेश सिंह ने पीड़ित नरेंद्र सिंह को बायपास दुर्ग स्थित ‘देवभूमि’ नामक स्थान पर बुलाया. नरेंद्र जैसे ही वहां पहुंचा, वहां पहले से मौजूद देवभूमि संचालक राजेश सिंह उर्फ बिहारी, अशोक सिंह, विक्की सिंह और विजय मेनन समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि विजय मेनन ने अपने पास रखे चाकू से नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

 

हमला होते देख बीच-बचाव करने पहुंचे रूपेश और विनय पर भी आरोपियों ने लात-घूसों और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में विनय के बाएं हाथ में चोट आई, जबकि नरेंद्र सिंह की पसली, जांघ, भुजा समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. खून से लथपथ होकर जब नरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए.

 

घटना के बाद रूपेश और विनय ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया है.

 

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश सिंह के उरला स्थित जमीन पर वर्ष 2016 में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी और वह हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है. वहीं, दूसरा आरोपी विजय मेनन भी पुलिस रिकॉर्ड में बड़े अपराधियों की सूची में शामिल है. फिलहाल पुलिस ने बाकी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार आरोपी राजेश सिंह उर्फ बिहारी की सरगर्मी से तलाश जारी है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!