E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा उलटफेर :

बारिश से मिली प्रदेशवासियों को राहत, अब 17 मई से लू का अलर्ट!! 

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा उलटफेर : बारिश से मिली प्रदेशवासियों को राहत, अब 17 मई से लू का अलर्ट!!

 

रायपुर जिला समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने 17 मई से हीटवेव और बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है।

 

शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़ स्टेट हेड )

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों पूरी तरह से रंग बदलता नजर आ रहा है। सुबह जहां झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं मौसम विभाग की नई चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। एक ओर ठंडी हवाओं और बारिश ने राहत का एहसास कराया, तो दूसरी ओर 17 मई से प्रदेश में भीषण हीटवेव लौटने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने आम लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

गरज-चमक के साथ कई जिलों में हुई बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। घने काले बादलों के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे बीते कई दिनों से 42 से 44 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी और रायगढ़ जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

खराब रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने की जारी

हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकते हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। धमतरी समेत कुछ इलाकों में तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

17 मई से फिर गर्मी से बेहाल होंगे प्रदेशवासी

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी फिर रफ्तार पकड़ेगी। अगले पांच दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल, राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को मौसम ने दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों पर खड़े न होने की अपील की गई है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!