Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राह तीरंदाजी अकादमी का शानदार प्रदर्शन

जीते 10 पदक* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राह तीरंदाजी अकादमी का शानदार प्रदर्शन, जीते 10 पदक* 

 

 

सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में राह तीरंदाजी अकादमी का शानदार प्रदर्शन, जीते 10 पदक

 

राजनांदगांव- ओडिशा के भवानीपटना में 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में पुलिस लाइन राजनांदगांव स्थित राह तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए. लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक पदक जीतकर अकादमी ने अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर सिद्ध की. प्रतियोगिता में सृष्टि चौरसिया ने 3 स्वर्ण पदक, प्रियांश भार्गव ने 3 रजत पदक, रौशन चौरसिया ने 3 रजत पदक तथा द्रोण सोनवानी ने 1 कांस्य पदक जीतकर राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया.

 

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं सतत प्रोत्साहन से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. वे समय-समय पर खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करती हैं, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और वे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित होते हैं.

 

प्रतियोगिता के दौरान राह तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर एवं ओडिशा जैसे तीरंदाजी के मजबूत राज्यों के खिलाड़ियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा में पराजित कर अपने पदक अपने नाम किए. खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल राजनांदगांव बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया.

 

इस उपलब्धि में प्रशिक्षक खोमेंद्र साहू, कोच दामेश्वरी साहू तथा राह तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अजेन्द्र कुमार तांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. तीनों प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं निरंतर समर्पण के परिणामस्वरूप अकादमी के खिलाड़ी लगातार राज्य, राष्ट्रीय एवं सीबीएसई स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं.

 

राह तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी पूर्व में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पदक अर्जित कर चुके हैं. खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है.

 

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव पुलिस एवं स्वर्गीय अभिलेखा अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से पिछले 8 वर्षों से पुलिस लाइन राजनांदगांव में बच्चों को निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. इस पहल के माध्यम से अनेक खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ा चुके हैं. विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर तथा स्वर्गीय अभिलेखा अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही ABIS ग्रुप के विशेष सहयोग से खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं. राह तीरंदाजी अकादमी का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!