E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

सूरजपुर, 14 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

कलेक्टर श्रीमती जमील ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होने का संदेश देता है। यह राष्ट्रीय पर्व प्रत्येक नागरिक को देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

युवाओं को दिया विशेष संदेश

कलेक्टर ने जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा, कौशल विकास एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाईचारे और एकता से जिले के विकास में सहभागिता की अपील

कलेक्टर ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही सूरजपुर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!