E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़राजस्थानलोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में राहत की पहल: पिण्डवाड़ा नगर पालिका ने शहरभर में लगाए प्याऊ, राहगीरों को मिल रहा ठंडा पानी

तेज गर्मी में राहगीरों और चालकों को राहत, शहर के प्रमुख स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा। क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज तापमान के बीच नगर पालिका द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों, ऑटो रिक्शा स्टैंडों तथा सरकारी कार्यालयों के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है।

इस पहल के तहत जगह-जगह मटका स्टैंड (प्याऊ) स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। खासतौर पर ऑटो रिक्शा चालकों और यात्रियों को इससे काफी राहत मिल रही है।

नगर में पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह व्यवस्था लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए ऑटो रिक्शा यूनियन ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएं आमजन के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

नगरवासियों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी नगर पालिका इसी प्रकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!