“काला पीपल थाना पुलिस का नाम एक बार फिर गौरवान्वित”
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
कालापीपल:-स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर की ओर से उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसी क्रम में थाना कालापीपल में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिवराज पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीम अंकिता पाटकर,एसडीओपी निमेष देशमुख द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया,प्रशस्ति-पत्र में पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिसकर्मी के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है,यह सम्मान 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया,कालापीपल थाने के पुलिसकर्मी को मिले इस सम्मान से थाना पुलिस का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है,उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले सम्मान को पुलिसकर्मी के समर्पण,कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली का प्रोत्साहन माना जा रहा है
साइबर फ्रॉड की राशि और मोबाइल रिकवरी में सराहनीय योगदान
वही उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले आरक्षक गोविन्द वर्मा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, साइबर फ्रॉड के प्रकरण में एक लाख रुपये से अधिक की राशि की रिकवरी तथा मोबाइल रिकवरी में सराहनीय कार्य करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई,यह सम्मान 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया,सम्मान मिलने से थाना पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल है।




