Uncategorized

बस्ती: मालवीय तिराहा से रोडवेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान*  

यातायात पुलिस ने पैदल गश्त कर सड़क किनारे से वाहन हटवाए, जाम की समस्या से राहत*

*बस्ती: मालवीय तिराहा से रोडवेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान*

 

*यातायात पुलिस ने पैदल गश्त कर सड़क किनारे से वाहन हटवाए, जाम की समस्या से राहत*

 

बस्ती – 03.07.2026 को यातायात पुलिस ने जनपद में मालवीय तिराहा से रोडवेज तक पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव ने पर्यवेक्षण किया। टीम ने सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान किया।

अभियान का उद्देश्य जाम की समस्या कम करना और आम लोगों को सुगम आवागमन देना था। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!