Uncategorizedछत्तीसगढ़

डोंगरीपाली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफल, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

डोंगरीपाली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफल, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

डोंगरीपाली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफल, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

डोंगरीपाली, 28 जून 2026। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत डोंगरीपाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक अपने बच्चों को लेकर पहुंचकर “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाई।

 

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक किया तथा सुनिश्चित किया कि क्षेत्र का कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पोलियो एक गंभीर एवं स्थायी दिव्यांगता का कारण बनने वाली बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है।

 

इस अवसर पर उप सरपंच बीरेंद्र पटेल, मोहित यादव, उत्तर भोई, सियाराम साहू, डिग्रीलाल साहू, दुतियालाल बरिहा, प्रभात बरिहा, मितानिन नलिनी भोई एवं पदमिनी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य निरंतर कायम रहे।

 

ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!