Uncategorized

“मेन रोड पर गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता” नेता/अधिकारी भी गुजरते हैं फिर भी मौन…!

,विभाग तो कुंभकरण से नींद सोया हुआ है,

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल नगर की प्रमुख मेन रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं,सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है,खास बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक नियमित रूप से गुजरते हैं,बावजूद इसके सड़क की हालत सुधारने को लेकर जिम्मेदारों की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं,बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता,ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष परेशानी की स्थिति बन रही है,स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है,

गांधी दाल मिल के सामने सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है,यहां बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है,रात के समय स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है,क्योंकि पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

जिम्मेदारों को सड़क के गड्ढे क्यों नहीं  दिखाई देते हैं.!

लोगों का कहना है कि सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं है,जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से आवागमन करते हैं,बावजूद इसके मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही,ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या जिम्मेदारों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है ? लोगों का कहना है कि छोटी-मोटी मरम्मत से यदि समस्या समय रहते दूर हो सकती है तो फिर उसे टालने की वजह समझ से परे है,नागरिकों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है,ताकि राहगीरों को राहत मिले और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

* अब देखना यह है कि खबर के बाद जिम्मेदारों की नींद खुलती है या मेन रोड के गड्ढे यूं ही व्यवस्था को आईना दिखाते रहेंगे *

 

 

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!