Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

एसपी श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर..!

थाना प्रभारी रवि भंडारी का ऑपरेशन 'क्लीन' पांच किलो गांजे के साथ तस्कर सलाखों के पीछे"नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा"

कालापीपल  पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी रवि भंडारी के नेतृत्व में कालापीपल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5.003 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है,जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है,पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की,पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुरावर रोड स्थित भैरवगढ़ गड्ढा जोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा,लेकिन थाना प्रभारी रवि भंडारी की टीम ने पीछा कर उसे धर-दबोचा,तलाशी लेने पर उसके झोले से 5.003 किलो गांजा बरामद हुआ,गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाहिद उर्फ कामिल खान(40 वर्ष)निवासी ग्राम नांदनी,थाना कालापीपल के रूप में हुई है,पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है,उस पर पहले भी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज रहा है तथा थाना आष्टा (सीहोर)के एक मामले में उसे 7 वर्ष की सजा भी हो चुकी है,पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछ-ताछ शुरू कर दी है।
उक्त आरोपी जाहिद उर्फ कामिल खां पर थाना आष्टा सीहोर के अपराध क 175/2019 धारा 394,419,420,342,482,467,468,471 भादवि का अपराध किया था जिसमे आरोपी को 07 वर्ष की सजा हुई थी।
इनकी रही मुख्य भूमिका…!
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी रवि भंडारी,उप निरीक्षक मुनेश्वर भगत,सउनि अमित नागर,प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी,आनंद शर्मा,राहुल आरक्षक वेदप्रकाश परमार,नयन यादव,सुमित पटेल,संजय जावरिया,शैलेंद्र, सतीश,पंकज,होकम,गोवर्धन एवं रामसिंह प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नशा तस्करों के खिलाफ कालापीपल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!