Uncategorizedछत्तीसगढ़

*रामलला दर्शन के लिए पिथौरा से 25 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या रवाना**

*रामलला दर्शन के लिए पिथौरा से 25 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या रवाना**

**रामलला दर्शन के लिए पिथौरा से 25 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या रवाना**

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल

पिथौरा। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन तीर्थयात्रा योजना के तहत पिथौरा जनपद पंचायत क्षेत्र से 25 तीर्थयात्रियों का दल बुधवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों को जनपद पंचायत परिसर में समारोहपूर्वक विदाई दी गई।

 

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल एवं जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के दल को रवाना किया। तीर्थयात्री अयोध्या पहुंचकर नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। यात्रा पूर्ण होने के बाद दल के 22 अगस्त को वापस लौटने की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से सुविधायुक्त तीर्थयात्रा कराकर अयोध्या में रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों सनातनियों की लंबे समय से चली आ रही आस्था और आकांक्षा से जुड़ा विषय रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा ने लंबे समय तक संघर्ष किया और मंदिर निर्माण के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

तीर्थयात्रियों के रवाना होने के दौरान जनप्रतिनिधि विजयराज पटेल, डी.एल. बरिहा विकास विस्तार अधिकारी, गुलाब प्रसाद सामल समाज शिक्षा संगठक, यशवंत ध्रुव सहायक विकास विस्तार अधिकारी, संजय निषाद सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रामलला के दर्शन को लेकर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। दल के रवाना होते समय उपस्थित लोगों ने सभी यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!