E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

गांव से लेकर शहर तक बिक रही अवैध शराब,

बरगा और लखोली में दो आरोपी गिरफ्तार*

—क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव

*गांव से लेकर शहर तक बिक रही अवैध शराब, बरगा और लखोली में दो आरोपी गिरफ्तार*

 

 

। 6 अक्टूबर 2026*

*21,600 रुपये की अवैध देशी शराब जब्त, आबकारी एक्ट में भेजे गए जेल*

राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का कारोबार गांव से लेकर शहर तक फैल चुका है। पुलिस ने आज ग्राम बरगा और लखोली वार्ड में दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

*बरगा में 270 पाव देशी शराब जब्त*

लालबाग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम बरगा पहुंचकर आरोपी के किराए के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पेंड्री बस्ती थाना लालबाग के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 पाव देशी प्लेन मदिरा शेरा शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 हजार 600 रुपए आंकी गई है।

*लखोली में युवक रंगे हाथ पकड़ाया*

कोतवाली पुलिस ने शहर के लखोली वार्ड में एक युवक को अवैध शराब बेचते हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम मोहित साहू पिता संतोष साहू, उम्र 18 साल, निवासी राजीव नगर लखोली बताया जाता है।

पुलिस के अनुसार 22 मई को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहित साहू निवासी राजीव नगर लखोली जिला राजनांदगांव के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे 46 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 8.280 लीटर, कीमत 3680 रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

*पुलिस की सख्ती जारी*

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

*नशे के खिलाफ जागरूकता जरूरी*

अवैध शराब से युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!