लोकल न्यूज़

रसोइया बहनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला कदम : डॉ. मधु सिंह

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)


बैरिया। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जाने के अवसर पर रविवार को बीआरसी बैरिया में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. मधु सिंह रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाइव प्रसारण किया गया।
डॉ. मधु सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा, जबकि स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से कैशलेस चिकित्सा सुविधा उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज मिश्र एवं मुरली छपरा के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने डॉ. मधु सिंह को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, रसोइया संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सहित प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं रसोइया बहनें मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्यामनन्दन मिश्र ‘मन्टू’ ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!