गुरसरांय में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज: एसडीएम और सीओ ने संभाली कमान,बैठक कर प्राचीन मंदिर का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। नगर में आगामी भव्य कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों के जलाभिषेक को शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से स्थानीय कांवड़ियों के साथ बैठक की।

इसके पश्चात अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्ग और जलाभिषेक स्थल प्राचीन भीमाशंकर मंदिर का धरातलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मार्ग की मरम्मत से जुड़े दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नितुल व्यास, विद्युत विभाग से अवर अभियंता संजीव कुमार,नगर पालिका से प्रकाश नारायण दीक्षित,सर्वेश खरे एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




