Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

1 सितंबर को “नशामुक्त युवा–विकसित भारत रन 2026”; खिलाड़िओ,पत्रकार एवं दिव्यांग खिलाड़ियों का होगा सम्मान

नशे को हराएगा युवा, विकसित भारत का सपना सजाएगा बरूआसागर

बरुआसागर, झाँसी। भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सम्बन्धता उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा 1 सितंबर 2026 को प्रातः 5 बजे परान के मैदान, बस स्टैंड, बरुआसागर में “नशामुक्त युवा–विकसित भारत रन 2026” जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रमा निरंजन एमएलसी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर यादव, मुख्य विकास अधिकारी झाँसी, अमर सिंह कुशवाहा डॉ. पीयूष नायक, हैप्पी चावला, ब्रजेन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा मीनू राजावट एवं राहुल रिछरिया सहित गणमान्यजन की उपस्थिति रहेगे ।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खेल, योग, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। “नशे से दूर–जिंदगी की ओर” के संदेश के साथ आयोजित यह रन युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान समाज में जागरूकता एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं संघर्ष से पहचान बनाने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
रन में विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट एवं पेयजल की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेडिकल टीम एवं आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी तथा कार्यक्रम स्थल एवं रन रूट पर पुलिस सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से निरंतर निःशुल्क खेल प्रशिक्षण एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था का उद्देश्य स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त युवा तैयार करना है, जो भविष्य में देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
फाउंडेशन ने बरुआसागर नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि बरुआसागर से नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत का मजबूत संदेश पूरे समाज तक पहुंचाया जा सके।

संदेश: “नशे से दूर–जिंदगी की ओर, खेलों के साथ–विकसित भारत की ओर।”
आयोजन अध्यक्ष रिंकू परिहार उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा हरी कुशवाहा मनोज कुशवाहा स्वेता राय शिवानी राय देवेंद्र कुशवाहा अजरुद्दीन स्वाति सपना उदय कुमार पाण्डेय आदि लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रयासरत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!