Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

स्व.राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय कालापीपल में “भारतीय मानक ब्यूरो के अन्तर्गत वर्ड सर्च पहेली प्रतियोगिता आयोजित “

(✍️भारत संवाद ✍️)
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)स्व.राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय कालापीपल में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वाधान में विद्यार्थियों के मध्य वर्ड सर्च पहेली प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, प्रतियोगिता का उददेश्य विद्यार्थियों में भारतीय मानको,गुणवत्ता जागरूकता तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना था,
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और निर्धारित समय में मानकीयकरण एवं गुणवत्ता से संबंधित शब्दों को खोजकर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया,प्रतियोगिता के उपरान्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया,कार्यक्रम में महाविद्यालय के भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटर डॉ.सै.सेहला रिजवी ने विद्यार्थियों संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बडाने तथा दैनिक जीवन में मानको के महत्व को समझने में सहायक होती है,प्राचार्य श्री शर्मा एवं वरिष्ठ प्राध्यापक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनो में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया,कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं भारतीय मानक ब्यूरो क्लप के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!