Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
मध्य प्रदेश

प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ को गढ़ने का काम करता है – अनंत पंवार

पंच परिवर्तन का उद्देश्य भारत को मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना है - राधेश्याम यादव

धार मनावर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में चंचल पाटीदार की अध्यक्षता में किया गया। यह आयोजन सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रशिक्षण महाअभियान टोली सदस्य अनंत पवार , प्रशिक्षण अभियान संभाग प्रभारी दिलीप पाटोदिया, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रशिक्षण अभियान जिला प्रभारी विनोद शर्मा , विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सह प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि उक्त जिला कार्यशाला विभिन्न विषयों के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम भारत माता व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ को अनुशाषित बनाता है – अनंत पंवार ने पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करती है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ के लिए जरूरी है। जिससे कार्यकर्ताओ को गढ़ने का कार्य किया जाता है। एक अनुशाषित कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है। आगे उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संभागीय प्रभारी दिलीप पटोदीया ने संगठन के मण्डल वर्ग पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मंडल में होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।

प्रशिक्षण शिविर को मण्डल एवं बूथ स्तर तक उतारा जाएगा– चंचल पाटीदार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान को मण्डल एवं बूथ स्तर तक उतारा जाएगा। प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिसमें मंडल के पदाधिकारी के साथ-साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व जिले व क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

पंच परिवर्तन का उद्देश्य भारत को मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना है। – राधेश्याम यादव वही दूसरे सत्र में विशेष अतिथि रहे जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि पंच परिवर्तन एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य समाज में व्यापक परिवर्तन लाना है। जिसका लक्ष्य भारत को एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। पंच परिवर्तन के पांच मुख्य पहलू हैं। जिसमे पहला सामाजिक समरसता, दूसरा कुटुंब प्रबोधन, तीसरा पर्यावरण संरक्षण, चौथा स्वदेशी तथा पांचवा नागरिक कर्तव्य।

इन्होंने भी किया सम्बोधित:-
अभियान जिला संयोजक विनोद शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारी का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में जिला मंत्री उत्तराजी विश्वास व जिला सहकोषाध्यक्ष पिंकी वास्केल ने सम्पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया वर्ग गीत आशुतोष सोनी तथा समापन पर राष्ट्रगान जनगणमन गान की प्रस्तुति उत्तराजी विश्वास द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण सह प्रभारी ओम प्रकाश पाटीदार ने किया। आभार भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने माना।
मंचासीन अतिथि:-
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक प्रशिक्षण महाअभियान टोली सदस्य अनंत पवार , प्रशिक्षण अभियान संभाग प्रभारी , दिलीप पाटोदिया, जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, प्रशिक्षण अभियान जिला प्रभारी विनोद शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज मंचासीन रहे।
इस दौरान जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा व मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!