*भानुप्रतापपुर डुप्लीकेट रैपिंग में तंबाखू बेचने का आरोप
पुलिस की घेराबंदी में करीब 22,500 पाउच बरामद, 75 बोरी माल जब्त, दो लोगों से पूछताछ जारी*

*भानुप्रतापपुर डुप्लीकेट रैपिंग में तंबाखू बेचने का आरोप, पुलिस की घेराबंदी में करीब 22,500 पाउच बरामद, 75 बोरी माल जब्त, दो लोगों से पूछताछ जारी*
*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव*
भानुप्रतापपुर। सुपेला, भिलाई निवासी एक तंबाखू कारोबारी की शिकायत पर भानुप्रतापपुर पुलिस ने कथित तौर पर डुप्लीकेट रैपिंग के जरिए तंबाखू बाजार में खपाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंपनी के तंबाखू ब्रांड की पैकिंग की नकल कर डुप्लीकेट रैपिंग तैयार की जा रही है, और नागपुर निवासी सचिन सात्विक तथा दल्ली राजहरा निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा द्वारा इसे बाजार में बेचे जाने की शिकायत मिली थी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कथित डुप्लीकेट उत्पाद के कारण कंपनी की छवि प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलने के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस ने दल्ली राजहरा की ओर से हो रही माल सप्लाई पर निगरानी बढ़ाई और घेराबंदी कर एक वाहन को रोका।
पुलिस के मुताबिक वाहन से 75 बोरी तंबाखू, जिसमें करीब 22,500 पाउच होने की जानकारी सामने आई है। माल को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान SDOP भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
अब जांच का फोकस इस बात पर है कि कथित डुप्लीकेट रैपिंग कहां तैयार हुई, माल की सप्लाई कहां-कहां तक पहुंच रही थी और इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं।
