E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बलिया में 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत

सुलह समझौते से हल कर सकेंगे सामान्य वाद

बलिया। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इनमें बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन एवं केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से जुड़े मामले, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस मामले, जनोपयोगी सेवाओं एवं वाणिज्य कर से संबंधित प्रकरण, राजस्व/चकबंदी/श्रम वाद, चालानी वाद, शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद तथा अन्य छोटे- छोटे विवाद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन (वाद दायर होने से पूर्व) मामलों का निस्तारण भी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन किया जा सकेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव श्री संजय कुमार गोंड ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने अथवा अपने परिचितों के लंबित विवादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में कराकर इस सस्ती, सुलभ और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!