E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

दि केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन: रविशंकर सिंह पिक्कू अध्यक्ष पद पर बरकरार

सदस्यों ने पुरानी समिति पर ही जताया भरोसा सारे पदाधिकारी पुनः बहाल

बलिया। बेल्थरारोड के दवा व्यवसायियों के संगठन दि केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शनिवार शाम शनिवार को आयोजित की गई जिसमें संगठन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस दौरान अध्यक्ष रविशंकर सिंह ‘पिक्कू’ ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से त्याग पत्र प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कमल कुमार शर्मा ने पुरानी कमेटी पर पुनः विश्वास जताने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर उपस्थित सभी दवा व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान करते हुए पूर्व कमेटी को ही पुनः नवीनीकृत कर दिया।

पुनः बहाल कमेटी में अध्यक्ष पद पर रविशंकर सिंह ‘पिक्कू’, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता तथा संगठन मंत्री संजय गुप्ता ‘मिंटू’ शामिल हैं।

बैठक में मौजूद दवा व्यापारी गण

बैठक में गोपाल मोदनवाल, शिवमंगल शर्मा, पन्नालाल गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं अमित कन्नौजिया राजिंदर गुप्ता कमलेश जायसवाल संजय गुप्ता राहुल पटेल मुकेश प्रजापति बीरबल मौर्य अजय कुमार जायसवाल समेत अन्य दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

अंत में संगठन की एकता बनाए रखते हुए दवा व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!