E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

होली के दिन सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की मौत

लोगों के अनुसार नशे में धुत था सरकारी बस का चालक

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ बस स्टेशन मार्ग पर रजत मार्बल के सामने होली के दिन बीते 4 फरवरी की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे सरकारी बस के धक्के से घायल 26 वर्षीय युवक की शनिवार के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

  (इसी बस से हुई दुर्घटना) 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबर (26) पुत्र मंजूर आलम निवासी आजाद चौक, हिता का पूरा थाना रसड़ा जो बेल्थरा रोड के पुराने भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित अल-मताम रेस्टोरेंट में कर्मचारी के रूप में कार्य करता था,  बीते 4 फरवरी को रात्रि साढ़े 9 बजे किसी काम से वह बाईक से चौकिया मोड़ की तरफ जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही सरकारी बस सं० यूपी 50 बीटी 0817 बाईक सवार को रौंदते हुए पार हो गई। जिससे अकबर गम्भीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा जिसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन स्थिति गंभीर देख कर डॉक्टर ने उसे वहां से भी रेफर कर दिया जहां से वर्तमान में उसका इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा था वहीं पर  इलाज  के दौरान अकबर ने आज दम तोड़ दिया।

अकबर :फाईल फोटो

उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि बस चालक व परिचालक नशे में धुत थे। जो घटना के दिन 112 नम्बर पुलिस से भी उलझ गए थे। पुलिस ने बस चालक और परिचालक को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता का लगातार बस यही कहना है कि हमें न्याय चाहिए।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!