Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्राइमरी/प्राथमिक विद्यालय सहित इंटर कालेज तक के समय में हुआ परिवर्तन, प्रातः 07:15 से 11:15 बजे तक होंगे संचालित

मेडिकल कॉलेज/ जिला अस्पताल में हीट वेब के दृष्टिगत कोल्डरूम में बैड की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल में अस्थायी टेंट लगाकर तीमारदारों के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 नगर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के नगर निगम को दिए निर्देश,अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण 

हीट वेव से बचाव एवं प्रभावों को न्यून करने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक,सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

गर्मी के मौसम में लू से जनहानि को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है- जिलाधिकारी

झांसी। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में हीट वेव (लू) से बचाव एवं इसके प्रभावों को न्यून करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम में संभावित हीट वेव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, जनसामान्य को सुरक्षित रखने तथा राहत एवं प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू से जनहानि को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय रहते आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर उन पर कार्य करना प्रारंभ करें इसके अतिरिक्त जनसामान्य को जागरूक करने के लिए नगर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर्नल सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौरांग राठी ने मेडिकल कालेज/ जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के दृष्टिगत तीमारदारों एंव जन सामान्य को राहत पहुंचाने के लिए इमरजेंसी के पास वाटर कूलर सहित लोगों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव देते हुए क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ओआरएस सेंटर खोले जाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को गर्मी से राहत दिलाई जा सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नगर निगम को झांसी नगर के प्रत्येक चौराहे सहित महत्वपूर्ण बाजार भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन, मंडी,पार्क में वॉटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने और लगातार चेकिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगर में नगर निगम द्वारा संचालित स्क्रीन पर गर्मी से बचने के लिए क्या करें-क्या न करें की जानकारी लगातार प्रसारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों पर लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं, ओआरएस,आईवी फ्लूड तथा अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ग्राम स्तर तक आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लू से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद में भीषण गर्मी के दृष्टिगत शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त इंटर कालेज तक के विद्यालयों का समय प्रातः 07:15 बजे से 11:15 बजे तक किया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं अत्यधिक गर्मी के समय विद्यालय आने-जाने से सुरक्षित रह सकें। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाए कि कक्षाओं के बाहर “लू से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें” संबंधी पंपलेट एवं सूचना-पत्र चस्पा कराए जाएं तथा बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया कि हीट वेव के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। साथ ही पशुओं के लिए भी पानी एवं छायादार स्थानों की समुचित व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि किसी क्षेत्र में अग्निकांड या लू से प्रभावित व्यक्ति सामने आते हैं तो उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राहत राशि 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हीट वेव से बचाव के लिए जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके तहत ग्राम पंचायतों,स्कूलों,सार्वजनिक स्थलों एवं मीडिया के माध्यम से लोगों को लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि जनहानि की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके। बैठक में जिला जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी विभिन्न एडवाइजरी सलाह क्या करें, क्या न करें विषयक पंपलेट, पोस्टर को जारी करते हुए जनपदवासियों को लो, प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जानकारी साझा की। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिला अधिकारी वित्त/राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुधाकर पांडेय,सीएमएस मेडिकल कालेज डॉ0 खुश्तर हैदर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह,डीआईओएस रती वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ0 बालगोविंद श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सहाय, जिला आपदा विशेषज्ञ धीरज पाठक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के राय, राम किशोर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!