E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थान

पिण्डवाड़ा में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा आज, दोपहर बाद बाजार रहेंगे बंद

राम नवमी के अवसर पर पिण्डवाड़ा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दोपहर 1 बजे बाद बाजार रहेंगे बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान(9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन का संचालन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। पूरे नगर में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में साधु-संतों की उपस्थिति रहेगी। आकर्षक रथों पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। सजे-धजे घोड़े, पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां तथा दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन विशेष आकर्षण होंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बाहरी आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यापारिक संगठनों ने भी आयोजन में सहयोग का निर्णय लिया है। गोगाजी मंदिर में आयोजित व्यापार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के बाद बाजार बंद रखे जाएंगे, जिससे व्यापारी भी शोभायात्रा में भाग ले सकें।

नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर निगरानी रखी जाएगी। आयोजन मार्गों पर स्वयंसेवकों की भी तैनाती रहेगी।

गुरुवार शाम थाना अधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान आमजन से शांति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

नगर में राम नवमी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में सजावट और घर-घर में पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!