E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदेशराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड सभा शिविर आयोजित

जल, सड़क, सीवरेज और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान

पिण्डवाड़ा(सिरोही)।राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत नगर पालिका पिण्डवाड़ा में वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 के लिए वार्ड सभा शिविर का आयोजन प्रजापत धर्मशाला के पास किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र के विकास से जुड़े अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं पर नागरिकों से लिए गए सुझाव

कार्यक्रम के उपरांत अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्डों में मौजूद सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।

अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़कों, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक वार्ड की जनसांख्यिकीय, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी एकत्र कर डायनामिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी।

इन आंकड़ों के आधार पर अल्पकालीन (3 वर्ष), मध्यकालीन (8 वर्ष) एवं दीर्घकालीन (वर्ष 2047 तक) विकास योजनाएं तैयार कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। हर वार्ड का अलग मास्टर प्लान बनाया जाएगा, जो विकसित राजस्थान 2047 के विजन से जुड़ा होगा।

प्रशासक नरेन्द्र जागिड एवं अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में वार्ड निरीक्षण के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें गजेन्द्र सिंह (सहायक राजस्व निरीक्षक), जसपाल सिंह (कनिष्ठ अभियंता), भरत राजपुरोहित (वरिष्ठ सहायक) सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी शामिल हैं।

नगर पालिका पिण्डवाड़ा द्वारा अगला वार्ड सभा शिविर वार्ड संख्या 10, 11, 12 एवं 13 के लिए दिनांक 6 अप्रैल 2026 को कन्याशाला स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!