जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे अजय पटेल,
छुरिया में विकास की नई आहट
*जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते दिख रहे अजय पटेल, छुरिया में विकास की नई आहट!!
भुनेश्वरी साहू(छुरिया )
कलेक्टर–कमिश्नर ने किया नगर का पैदल निरीक्षण, विकास कार्यों पर हुई गंभीर चर्चा!!
छुरिया में पहली बार विकास को लेकर दिखाई दे रही प्रशासनिक गंभीरता, जनता में बढ़ा विश्वास!
राजगामी भूमि एवं पुलिस लाइन क्षेत्र के समुचित उपयोग को लेकर अध्यक्ष ने अधिकारियों के सामने रखा विजन!!
संवाद
(अकील मेमन छुरिया✍️)
राजनादगांव ;-जिले मे छुरिया नगर की राजनीति हमेशा पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रही है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद नगर पंचायत बनने से लेकर लगभग दो दशकों के लंबे राजनीतिक सफर में नगर पंचायत पर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों का शासन रहा। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावे भी हुए, योजनाएँ भी बनीं, बजट भी खर्च हुए, लेकिन छुरिया की जनता अपने नगर को अपेक्षानुरूप विकसित स्वरूप में देखने के लिए हमेशा इंतजार करती रही।
इसी बीच हुए नगर पंचायत चुनाव में मुस्लिम वर्ग का खासा वोट है उन्होने विकास की अपेक्षा और नगर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल को दिल खोलकर समर्थन देकर नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। आज धीरे-धीरे जनता को यह महसूस होने लगा है कि उनका यह निर्णय नगर के भविष्य के लिए सार्थक साबित हो सकता है।
नगर पंचायतअध्यक्ष व अधिकारीयो का नगर भ्रमण से लोगों के मनमे विकास का जागा उम्मीद*
नगर को सुव्यवस्थित करने की दिशा में निर्मित लगभग 100 दुकानों का मामला लंबे समय तक विवादों और न्यायालयीन प्रक्रिया में उलझा रहा। प्रभावितों को दरकिनार कर राजनीतिक पहुंच रखने वालों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के कारण यह मामला वर्षों तक ठप पड़ा रहा और करोड़ों की परिसंपत्ति ताले में बंद होकर नगर विकास की रफ्तार रोकती रही।
किन्तु नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल ने इस विषय को केवल राजनीतिक मुद्दा न बनाकर जनहित और नगर विकास के दृष्टिकोण से गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रभावित पक्षों, याचिकाकर्ताओं और संबंधित लोगों से लगातार संवाद स्थापित किया तथा विधिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में सकारात्मक पहल की। उनके प्रयासों से स्थगन हटने के बाद अब वर्षों से बंद पड़ी दुकानों के खुलने की उम्मीद जगी है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ नगर की आर्थिक स्थिति को भी नई गति मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
*नगर विकास को लेकर नगर अध्यक्ष अजय पटेल लगातार शक्रीय।*
नगर पंचायतअध्यक्ष जिनके बारे मे आम चर्चा है वे समय-समय पर अपने शीर्ष नेतृत्व, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर छुरिया की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को प्रमुखता से रखते रहे हैं। यही कारण है कि अब जिला प्रशासन भी छुरिया की ओर गंभीरता से ध्यान देता दिखाई दे रहा है।
हाल ही में कलेक्टर, कमिश्नर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का छुरिया दौरा इसी बढ़ती प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल ने अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर नगर की जमीनी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने नगर की प्रमुख समस्याओं, यातायात व्यवस्था, व्यापारिक संभावनाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
अजय पटेल ने नगर स्थित राजगामी भूमि सहित पुलिस लाइन क्षेत्र में वर्षों से अनुपयोगी पड़ी शासकीय भूमि को चिन्हित करते हुए वहां व्यवस्थित व्यवसायिक परिसर, सार्वजनिक उपयोग के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने भी इन सुझावों को गंभीरता से सुना और नगर विकास के दृष्टिकोण से सकारात्मक संकेत दिए।
*अधिकारियों ने जनपद पंचायत एवं रजिस्ट्री कार्यालय का भी निरीक्षण किया।*इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ होरीलाल वर्मा के कार्यों की भी अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
छुरिया की जनता का मानना है कि वर्षों तक राजनीतिक संघर्ष और वादों के बीच उलझे रहने वाले नगर को अब विकास की वास्तविक दिशा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। जनता को उम्मीद है कि यदि इसी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रहे तो आने वाले समय में छुरिया नगर केवल राजनीतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विकास के मॉडल के रूप में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।आज नगर में यह चर्चा आम है कि विभिन्न दलों के कई जनप्रतिनिधि अध्यक्ष पद पर रहे, लेकिन जिस प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल लगातार विकास, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं, उससे जनता के भीतर एक नया विश्वास पैदा हुआ है। छुरिया की जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देखना चाहती है और उन्हें उम्मीद है कि यह उम्मीद अब वास्तविकता में बदल सकती है।

