Uncategorized

आर्यसमाज का आयोजन आठ दिवसीय शिविर लगेगा 23 मई से

बयाना।आर्यसमाज बयाना द्वारा आम‌सभा की बैठक का आयोजन आर्य समाज मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आर्य समाज की उप प्रधान सुधा बंसल जी ने की।बैठक का प्रारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया।बैठक में बालक व बालिकाओं के लिए गैर‌आवासीय दिव्य जीवन निर्माण शिविरों को लगाने का निर्णय लिया गया। आठ दिवसीय ये शिविर दिनांक 23 म‌ई से 30 म‌ई तक लक्ष्मी पैलेस में लगाए जाएंगे। बालिकाओं के शिविर का समय प्रातः काल 7 से 11:00 बजे तक एवं बालकों के शिविर का समय सायं 5:00से 7:00 बजे तक रहेगा। शिविरों में आसन, प्राणायाम,ध्यान, गीत,सेवा, संस्कार,लाठी, तलवार, आत्मरक्षा, जूड़ो कराटे, खेल,पिरामिड आदि और विशेष रूप से बॉक्सिंग एवं लकड़ी मल्लखम्भ का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। शिविर के दौरान बालक व बालिकाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी आर्य समाज द्वारा प्रदान की जाएगी।बैठक का समापन शांति पाठ के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्ब प्रधान कमल आर्य,रवि शंकर, दयानंद आर्य,सुनयना आर्या,राधा आर्या,शिक्षावती आर्या परमसुख आर्य,डॉ भगवान सहाय,शालू सिंघल,लक्ष्मी बंसल, राजेश गुप्ता,ऊषा गुप्ता,कांता मित्तल, सुषमा सिंघल,निहाल आर्य,आदित्य आर्य,पारस आर्य,हिमांशु आर्य आदि आर्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!