Uncategorizedछत्तीसगढ़

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का शाल-श्रीफल से सम्मान*

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का शाल-श्रीफल से सम्मान*

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का शाल-श्रीफल से सम्मान*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल

पिथौरा-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पिथौरा नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं वार्ड क्रमांक 7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन की सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, मंडल सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा सहसंयोजक अजय डड़सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुंवर सिंहा, पार्षद पुष्कांत पटेल, महामंत्री वर्षा सोनी, दीपक देवी गजेंद्र, अंजलि पांडे, अंबिका प्रधान, श्वेता प्रसाद, निर्मला पिंपलकर सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिनेश्वरी सिंहा एवं अनिता ठाकुर का भाजपा नेताओं द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने बच्चों से कविता एवं चुटकुले सुने तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं, बच्चों, गरीबों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार भी महिला सशक्तीकरण, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा जनधन योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे। “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को समाज के बीच मजबूत करने का माध्यम है।” उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य और सुपोषित समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई। केंद्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके लाभ के संबंध में भी जानकारी ली गई।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!