Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

भक्ति और संस्कृति का संगम: कांटाफोड़ में श्रीरामानुज स्वामी जी की 1009वीं जयंती पर दो दिवसीय आयोजन संपन्न

भक्ति और संस्कृति का संगम: कांटाफोड़ में श्रीरामानुज स्वामी जी की 1009वीं जयंती पर दो दिवसीय आयोजन संपन्न

कांटाफोड़ – माहेश्वरी महिला मंडल, कांटाफोड़ द्वारा शेषावतार वैष्णव धर्म प्रवर्तक एवं जगद्गुरु भाष्यकार श्रीरामानुज स्वामी जी की 1009वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत श्रीरामानुज स्वामी जी के जीवन परिचय पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अवनी बियानी ने प्रथम, दर्श सोमानी ने द्वितीय तथा यतीश नागौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान कुंज होलानी एवं कार्तिक मौलसरिया ने श्रीरामानुज स्वामी जी के स्वरूप में प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। महिला मंडल की बहनों द्वारा श्री राम मंदिर में भजन-कीर्तन एवं आरती की गई तथा गोष्ठी प्रसादी का वितरण किया गया।
प्रतियोगिता का संयोजन मंगला सिंगी, उर्मिला होलानी एवं मीना नागौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
अंत में सचिव शिल्पा होलानी ने आभार व्यक्त किया। प्रचार मंत्री श्वेता होलानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!