बरुआसागर: उत्साह के साथ मनाया गया वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव का जन्मदिन, समर्थकों में जोश


बरुआसागर। नगर के बस स्टैंड स्थित सैलानी पार्क में समाजसेवी और क्षेत्रीय नेता वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के आगमन के साथ हुई, जहाँ समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। समर्थकों के बीच केक काटा गया और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और युवा नेता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे जिसमें दिनेश मिश्रा एवं हरिमोहन महाराज, नीरज राय, अभिषेक यादव (तिलैथा), अखिलेश यादव (बरुआसागर) , रामना , नरेश (कोलवा), पवन यादव (तेंदोल), राघवेंद्र (तेंदोल) विशाल कोलवा, रघुराज कोलवा, अभिषेक तिलैथा , शीतल चिपलोठा, नितेंद्र जारवो, पंकज पाठक (जारवो) , गोलू तेंदोल, अभिनय जैन, पंकज रायकवार, प्रवेश तिलैथा, राममिलन तेंदोल एवं आशीष तेंदोल उपस्थित रहे |
सैलानी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का यह प्रेम और स्नेह ही उनकी असली ताकत है विशेष तौर पर वीरेंद्र प्रताप ने पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और एकता का संकल्प लिया।




