E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मयुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

कांग्रेस झाड़ोली मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

लीलाराम गरासिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन विस्तार का संदेश, हर बूथ पर 22 सदस्यीय टीम बनाने की तैयारी

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

सिरोही। वीरवाड़ा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वीर बावसी भोजराई नाड़ी पर रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस के झाड़ोली मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह बालिया और झाड़ोली मंडल अध्यक्ष अब्दुल खान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत हर गांव और हर बूथ तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि सिरोही जिले के प्रत्येक गांव में बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है और यदि चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिलेगा।

ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा ने सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि पिंडवाड़ा तहसील की जनता को अपने अधिकारों के लिए कई बार सड़कों पर उतरना पड़ा है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में जवाब देगी।

बैठक में विभिन्न गांवों के अध्यक्षों की घोषणा भी की गई, जिसमें झाड़ोली से अशोक कुमार घांची, तेलपुर से दीताराम भील, उन्द्रा से तोलाराम देवासी, मुरी से महेंद्र कुमार भील, राजपुरा से निलेश मीणा और सिवेरा से प्रकाश कुमार वादी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह बालिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह तोड़ासरा के निर्देशानुसार हर गांव में अध्यक्ष के साथ 22 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा। वहीं मंडल अध्यक्ष अब्दुल खान ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नया सानवाड़ा के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह सहित चूनाराम मेघवाल, प्रताप राम मेघवाल, पोसी देवी आराशना, हुसैन खान, विजय सिंह दहिया, महेंद्र सिंह, तुलसीराम मेघवाल, रमेश माली, मोहन सिंघल, दिनेश मीणा और अशोक गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन घनश्याम सिंह देवड़ा ने किया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!