Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

खिलाड़ियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर खेल वातावरण: जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गांव से प्रदेश स्तर तक खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल

गुरसरांय,बबीना और कटेरा में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

उदीयमान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता देने पर जोर

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों के विकास हेतु बनी कार्ययोजना

झांसी। खेलों में खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि एवं प्रतिस्पर्धा के दृष्टिकोण तथा गांव से प्रदेश स्तर तक उदीयमान खिलाड़ियों, महिलाओं, दिव्यांगजन आदि में खेल प्रतिभाओं की उत्कृष्टता के साथ श्रृंखलाबद्ध विकास हेतु मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभाकक्ष में जिलाधिकारी/अध्यक्ष श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी/सह उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड एवं समिति के पदाधिकारीगण व खेल संघों के सदस्यगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रायोजकों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं का चिन्हांकन कर विभिन्न खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर के उदीयमान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों के बहुमुखी विकास एवं निर्धन उदीयमान खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए समिति को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही जनपद में संचालित सभी जिम एवं तरणताल संचालकों का निर्धारित मानकों एवं सुरक्षित वातावरण के अनुरूप पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को सुरक्षित खेल वातावरण प्राप्त हो सके। ग्रामीण स्तर पर खेलों के समग्र विकास हेतु उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति नियमावली-2020 के अंतर्गत तहसील स्तर पर तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों, खेल संघों एवं संस्थाओं तथा युवा कल्याण, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, नगर विकास, उद्योग, सेना, रेलवे, सार्वजनिक उपक्रम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए खेलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। मा० अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन कुमार गौतम ने गुरसराय, बबीना एवं कटेरा में मिनी स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के प्रारंभ में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं मा० अध्यक्ष जिला पंचायत का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री सुबोध खांडेकर, मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. शैलेश कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शिवराम सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, सचिव जिला क्रिकेट संघ अजय मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ संजीव सरावगी, जिला कबड्डी संघ के प्रतिनिधि प्रेम सिंह यादव, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला बैडमिंटन संघ के कमल मल्होत्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सहसचिव शैलेन्द्र कुमार, भारोत्तोलन प्रशिक्षक अंकुर राणा, क्रिकेट प्रशिक्षक नितेश कुमार राज, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक विष्णु लाल, हॉकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमार, अनुष्का यादव, विकास वैद्य तथा जिम ट्रेनर सहित जिला उद्योग केंद्र अधिकारी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नामित क्रीड़ा अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने सभी उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!