यूपी

पीयूष कुमार पाण्डेय ने संभाला पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा का कार्यभार 

जनता की समस्याएं सुलझाना पहला लक्ष्य- पाण्डेय 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। 1 अप्रैल बुधवार को गरौठा में नवागंतुक क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद पीयूष कुमार पाण्डेय ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया है कि वे किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे कार्यालय आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा,पुलिस की क्षेत्र में प्रतिदिन गश्त,शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम करना,अपराधियों पर लगाम लगाना व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है और गरौठा सर्कल में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सुना जाएगा। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल बन सकेगा।

दोनों के बीच संतुलन बनाने की बात कही

सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय ने जनता से मित्रवत व्यवहार और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, दोनों के बीच संतुलन बनाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। किसी भी शिकायत के लिए फरियादी निःसंकोच उनसे मिलकर बात कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान किया जाएगा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!