E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़युवाराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती

डॉ.भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प, अधिकारियों व नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि, संविधान की शपथ दिलाई गई

रिपोर्ट:- सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पालिका पिण्डवाड़ा द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर भवन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड ने की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात माल्यार्पण कर सभी ने उनके विचारों को स्मरण किया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र जांगिड ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का दृष्टिकोण आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में तहसीलदार शंकरलाल परिहार, अधिशाषी अधिकारी योगेश आचार्य, संतोष गहलोत, रमेश चौहान मुमल, तगाराम परमार, हितेश रावल सहित अनेक समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!