यूपी
सीओ गरौठा ने आते ही गरौठा चौराहे पर लगे जाम को गुरसरांय पुलिस के साथ खुलवाया
ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय। नगर के गरौठा चौराहे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान एक एम्बुलेंस सहित कई वाहन करीब आधे घंटे तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय और गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। पुलिस की तत्परता से धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका और एम्बुलेंस को आगे बढ़ने का रास्ता मिला। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की।




