E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशयुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में विश्व पृथ्वी दिवस पर भव्य आयोजन, मुनिया डेम बनेगा मुख्य केंद्र

मुनिया डेम पर प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग सहित कई गतिविधियां होंगी, आमजन से भागीदारी की अपील

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा (सिरोही)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की इस वर्ष की वैश्विक थीम “Our Power, Our Planet” रखी गई है।

वन विभाग के अनुसार मुख्य आयोजन सिरोही वन मंडल की पिण्डवाड़ा रेंज स्थित मुनिया डेम पर होगा। कार्यक्रम का आयोजन उप वन संरक्षक अजित उचोई के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि सहायक वन संरक्षक दारा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रभात फेरी और जागरूकता रैली, पौध वितरण एवं वृक्षारोपण, थीम आधारित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता, तथा पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मुनिया डेम पर नेचर वॉक, बच्चों के लिए नेचर फोटोग्राफी वर्कशॉप, बर्ड वॉचिंग, पक्षियों की पहचान और स्थानीय सरीसृपों पर जानकारी सत्र भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वन्यजीव संरक्षण के तहत पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किए जाएंगे और जलाशयों में पानी भरने की गतिविधियां भी की जाएंगी। विद्यार्थियों को पर्यावरण आधारित स्टेशनरी सामग्री वितरित की जाएगी, वहीं ग्रामीणों के लिए पर्यावरण संबंधी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों और वन अधिकारियों के बीच मैत्री मैच का भी आयोजन होगा।

क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम सागर ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश मजबूत करने की अपील की है।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!