Uncategorized

*स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति की नई कार्यकारिणी घोषित*

बारां। स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां चेरिटेबल की नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारियों की सहमति के उपरांत विधिवत रूप से किया गया। नई कार्यकारिणी में चयनित सभी पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े सदस्यों एवं नागरिकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कहा गया कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी समिति की भावनाओं के अनुरूप निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करते हुए समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा देंगे। समिति लंबे समय से मानव सेवा, सामाजिक सहयोग एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!