*करोड़ों का धान घोटाला, सलाखों के पीछे पहुंचा बम्हनी केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत।*
*करोड़ों का धान घोटाला, सलाखों के पीछे पहुंचा बम्हनी केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत।*

*करोड़ों का धान घोटाला, सलाखों के पीछे पहुंचा बम्हनी केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट पेपर
*किसानों के हक के 3,742 क्विंटल (9,355 कट्टे) धान गबन का है आरोप।*
*धान उपार्जन केंद्र बम्हनी में हुए 1.16 करोड़ रुपये के महाघोटाले का मुख्य आरोपी और तत्कालीन केंद्र प्रभारी है गंगाधर जगत।*
*थाना बसना में धारा 316(5) बी.एन.एस. (BNS) के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।*
महासमुंद जिले में आर्थिक अपराधों, भ्रष्टाचार एवं सरकारी संपत्ति के गबन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा लगातार प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 27/05/2026 को श्री उसत कुमार प्रधान (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. पिरदा) द्वारा थाना बसना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें धान उपार्जन केन्द्र बम्हनी (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी) में दिनांक 16.05.2026 को प्रशासनिक जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में 3,742 क्विंटल (9,355 कट्टे) मोटा धान कम पाया गया। उक्त धान का समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर कुल 1,16,00,200 (एक करोड़ सोलह लाख दो सौ रुपये) का गबन होना पाया गया।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना बसना में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 316(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में थाना बसना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। प्रकरण के मुख्य आरोपी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी गंगाधर जगत को आज दिनांक 28/05/2026 से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी गंगाधर जगत को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- गंगाधर जगत पिता दुर्जन सिंह जगत, उम्र 37 वर्ष, निवासी- ग्राम दलालखार, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)।
