Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

आयुक्त ने ली राजस्व विभाग की बैठक*प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित कर वसूली के दिए निर्देश*!

कालोनियो में सोलर पेनल तथा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने करे प्रेरित*

*आयुक्त ने ली राजस्व विभाग की बैठक*प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित कर वसूली के दिए निर्देश*!!

संगीता सिंह (जिला क्राइम रिपोर्टर RJN )

कालोनियो में सोलर पेनल तथा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने करे प्रेरित*

 

राजनांदगांव 16 मई। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस वित्तीय वर्ष में नये डिमाण्ड के अनुसार शत प्रतिशत वसूली किये जाने के निर्देश सहायक राजस्व निरीक्षक एवं सभी राजस्व उप निरीक्षकों को दिये। उन्हांेने कहा कि राजस्व वसूली के दौरान कालोनियो में सोलर पेनल लगाने तथा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाने भी प्रेरित करे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में प्रयास के बावजूद अपेक्षाकृत वसूली प्राप्त नही हुई थी, कुछ लोगो ने वसूली में अच्छा मेहनत किया और कुछ लोगो ने कम मेहनत किया। इसी के परिणाम स्वरूप लक्ष्य के विरूद्ध वसूली कम प्राप्त हुई। कम वसूली से वेतन देने मे भी परेशानी होती है। उन्हांेने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह से ही डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करे तथा वित्तीय वर्ष के प्रारंभ से ही मेहनत करे, घर घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा खुली व आवासीय भूमि में 10 प्रतिशत तथा व्यवसायिक व औद्योगिक में 20 प्रतिशत सम्पत्तिकर निर्धारित किया गया है। उसके आधार पर वार्डवार गणना की गयी है। जिसके अनुरूप इस वर्ष के डिमाण्ड दुरूस्त कर डिमाण्ड के अनुरूप वसूली करे। अगले सप्ताह तक हर वार्ड की नई डिमाण्ड दुरूस्त होनी चाहिए तथा गत वर्ष गणना में कोई त्रुटि हुई होगी उसको दुरूस्त कर इस वर्ष नये के आधार पर गणना करना है। इसमें कोई भी भूमि, भवन, मकान, दुकान न छुटे वसूली के लिए महावार लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करना सुनिश्चित करे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली के दौरान अपने प्रभारित वार्ड के मकान, दुकान के अलावा मोबाईल टावर, विद्युत पोल आदि की भी जानकारी रखे। इसके अलावा शासकीय भवन,(निगम स्वामित्व या सामुदायिक भवन) की भी जानकारी रखे। प्रतिमाह निर्धारित दर 200 रूपये के आधार पर जलकर वसूली करना सुनिश्चित करे। प्रत्येक घरो में नल कनेक्शन की भौतिक सत्यापन करे, जिनके द्वारा लम्बे समय से जलकर जमा नही किया गया है, उनसे शुरू से वसूली करना सुनिश्चित करे। जल विभाग से नये नल कनेक्शन की सही जानकारी लेवे और उसे डिमाण्ड में चढ़ावे।

आयुक्त ने कहा कि जनगणना कार्य में जो भवन नंम्बरिंग किया गया है उससे डिमाण्ड मिलान करे एवं उसके आधार पर वसूली करे। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के दौरान कालोनियो के भवनो में सूर्यघर मुफ्त बिजली लगने की जानकारी ले एवं उन्हें सोलर पेनल लगाने प्रेरित करे। इसी प्रकार प्रत्येक भवनवार रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम निर्माण की भी जानकारी संग्रहित करे तथा उन्हंे भू-गर्भ मंे जल स्तर बढ़ाने वाटर हारवेस्टिंग लगाने समझाईस देवंे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। जनगणना में लगे कर्मचारी जनगणना के साथ साथ वसूली करना सुनिश्चित करेंगे, क्योकि जनगणना कार्य प्रभारित वार्ड में ही करना है। उन्होनंे कहा कि सभी वार्ड प्रभारी वसूली के पश्चात कार्यालयीन समय के द्वितीय पाली में कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे और करदाताओ से राजस्व कर लेकर अन्य कार्य संपादित करेंगे। बैठक में र्कापालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित थे।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!