Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-PaperUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

12 मीटर चौड़े मेडिकल बाईपास का निर्माण शुरू, 34 करोड़ की लागत से बनेगी 2.41 किमी सड़क

7.54 करोड़ से होगा भूमि अधिग्रहण,कटहल नाला पर बनेगा पुल

हैबतपुर, विजईपुर और बनकटा से होकर गुजरेगा मेडिकल बाईपास

•12 मीटर चौड़ी होगी मेडिकल बाईपास सड़क, 7 मीटर बनेगी पिच रोड

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने गुरुवार को प्रस्तावित मेडिकल बाईपास रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल बाईपास रोड के लिए समतलीकरण कार्य शुरू करा दिया गया।

मौके का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी गण

अधिकारियों के अनुसार लगभग एक किलोमीटर तक निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, क्योंकि इस हिस्से में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है। वहीं कटहल नाला पर एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अधिकांश लोग स्वयं ही चिन्हित क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रहे हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित सीमा से अतिक्रमण नहीं हटाता है तो प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि माननीय परिवहन मंत्री के प्रयासों से मेडिकल बाईपास परियोजना को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इस बाईपास के निर्माण पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब 7.54 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर व्यय किए जाएंगे। लगभग 1.5 किलो मीटर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि दर निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन भी किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क का चिन्हांकन कर दिया गया है।

राजस्व टीम खतौनी एवं भूचित्र के आधार पर मिलान कार्य कर रही है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कुल 2.41 किलोमीटर लंबा होगा, जो ग्राम हैबतपुर, विजईपुर और बनकटा से होकर गुजरेगा। सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर चौड़ी पिच सड़क बनाई जाएगी।

समतलीकरण कार्य हुआ आरम्भ

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!